प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान
आरोपित सूरज बाइन फिलहाल फरार है और उसकी तलाश में पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है
कोलकाता। उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर में बड़ी घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह फूलबाजार इलाके में अवैध हथियार, गांजा और अन्य मादक पदार्थों की बरामदगी से इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूरज बाइन नामक व्यक्ति लंबे समय से मादक पदार्थों के कारोबार और अन्य असामाजिक गतिविधियों में शामिल था। इसी आरोप के आधार पर आक्रोशित लोगों ने उसके दुकान में तलाशी ली। इस दौरान कई रामदाओ, भुजाली समेत बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए।
आरोप है कि उसी दुकान से भारी मात्रा में अवैध गांजा और विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ भी मिले। पुलिस और केंद्रीय बल की मौजूदगी में यह चौंकाने वाली बरामदगी हुई।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। सूचना पाकर गाईघाटा थाने की पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
आरोपित सूरज बाइन फिलहाल फरार है और उसकी तलाश में पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है।